UP

सरकारी बोलेरो बनी बार, ड्यूटी पर बीयर पार्टी! करहल SDO सस्‍पेंड

MAINPURI: उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी जिलें में करहल में तैनात विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी (SDO) सुखवीर सिंह पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई हो गई है। कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी सरकारी बोलेरो गाड़ी में ड्यूटी के दौरान बीयर पीते और नशे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दिए थे। यह मामला सामने आते ही विभाग की साख पर सवाल उठने लगे थे।

एसडीओ सस्‍पेंड और तबादला

मामले का संज्ञान लेते हुए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने SDO सुखवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उन्हें बाँदा क्षेत्र से संबद्ध कर दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी की सरकारी बिजली कंपनियों ने एक निजी संस्था को दिया 1.30 करोड़ का चंदा

जिलाधिकारी ने माना आचरण नियमों का उल्लंघन

जिलाधिकारी ने भी इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान शराब पीना और सरकारी वाहन का दुरुपयोग कर्मचारी आचरण नियमावली का खुला उल्लंघन है। उन्होंने विभाग से SDO के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की है।

प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने प्रेस को दिए बयान में साफ कहा कि “कोई भी अधिकारी चाहे वह किसी भी स्तर पर हो, यदि इस प्रकार का कृत्य करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें: निजीकरण नहीं, बंद इकाइयां चालू करने से मिलेगी 24 घंटे बिजली

ड्यूटी के दौरान शराब पीना सेवा नियमों के खिलाफ है और सरकारी वाहन में शराब का सेवन कानूनन वर्जित है। इसके बावजूद विभागीय रुतबा दिखाते अफसर जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते दिख रहे हैं।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

Back to top button