UP

पंकज यादव समाजवादी पार्टी लखनऊ के जिला सचिव नियुक्त

LUCKNOW: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशन तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याल लाल पाल की स्वीकृति से, जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत के नेतृत्व में पंकज यादव को लखनऊ जिला समाजवादी पार्टी का जिला सचिव मनोनीत किया गया।

जारी मनोनयन पत्र में प्रदेश अध्यक्ष श्याल लाल पाल ने पंकज यादव को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन को मज़बूती प्रदान करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पंकज यादव, जो हमेशा से पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं, आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए सक्रियता से काम करेंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत ने भी उम्मीद जताई कि पंकज यादव लखनऊ जिले की सभी विधानसभाओं में संगठन को मज़बूत करने और पार्टी के विस्तार में योगदान देंगे।

मनोनयन कार्यक्रम में जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, मलिहाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सोनू कनौजिया, पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबाला रावत, मोहनलालगंज के पूर्व विधायक अमरीश पुष्कर, वरिष्ठ नेता भारत यादव, वरिष्ठ नेता टी.वी. सिंह यादव, मलिहाबाद विधानसभा के महासचिव पन्नालाल रावत और ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button