UP

‘नन्हीं तूलिका’ चित्रकला कार्य पुस्तिका का हुआ विमोचन

शिक्षक अजय सिंह द्वारा किया गया चित्रकला कार्यपुस्तिका नन्हीं तूलिका का संपादन, परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक के बच्चों के लिए पहली चित्रकला कार्यपुस्तिका है नन्हीं तूलिका

LUCKNOW : राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अजय सिंह की तरफ से संपादित की गई ‘नन्हीं तूलिका’ चित्रकला कार्यपुस्तिका का विमोचन शहर के एक होटल में किया गया। गुरुवार की शाम को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जयशंकर बाजपेई, पूर्व प्रधानाचार्य, वैदिक इंटर कॉलेज ने किया। यज्ञदत्त शुक्ल द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयशंकर बाजपेई ने बहुप्रतीक्षित नन्हीं तूलिका चित्रकला कार्य पुस्तिका का विमोचन विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति में किया गया। नन्हीं तूलिका चित्रकला कार्यपुस्तिका के संपादक एवं लेखक अजय सिंह, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ने बताया कि बच्चों का सर्वाधिक रुचिकर विषय चित्रकला है, परन्तु परिषदीय विद्यालयों में इस विषय की न तो कोई पुस्तक है और न ही कार्यपुस्तिका है।

बच्चों की रुचि व बालमन के दृष्टिगत कक्षा 1 के बच्चों हेतु नन्हीं तूलिका चित्रकला कार्य पुस्तिका का संपादन किया गया है। नन्हीं तूलिका के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों के बच्चे पहली बार चित्रकला विषय में रूचिपूर्वक कार्य कर सकेंगे।

मुख्य अतिथि ने नन्हीं तूलिका चित्रकला कार्यपुस्तिका के सृजन की सराहना करते हुए कहा कि यह बच्चों हेतु बहुत ही उपयोगी एवं मील का पत्थर साबित होगी। इसी क्रम में राज्य स्तर पर स्टेट आई.सी.टी. अवॉर्ड जीतने वाले आशीष सिंह को सदन की ओर से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सविता सिंह, दिलीप, शिवबहादुर, सविता सिंह, आशीष प्रताप सिंह, बंदना, मनोज कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन यज्ञदत्त शुक्ल ने किया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button