UP

रायबरेली: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के 6 ब्लॉकों में चुनाव संपन्न, 4 में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

राही में गौरव और हरचंदपुर सूर्य विजयी, ऊंचाहार में अजित सिंह, सतांव में उमाशंकर, सरेनी सुशील त्रिपाठी व सलोन में साधना शर्मा निर्विरोध निर्वाचित।

रायबरेली। जिला स्तरीय टीम गठित होने के बाद रविवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की तरफ से छह ब्लॉकों में चुनाव कराए गए। ऊंचाहार, सतांव, सरेनी व सलोन ब्लॉक में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ तो वहीं राही और हरचंदपुर में चुनाव के माध्यम से ब्लॉक कार्यकारिणी के कई पदों पर पदाधिकारी निर्वाचित हुए। 

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने बताया प्रदेश के निर्देश पर ब्लॉकों में चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। सरेनी ब्लॉक में सुशील कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, शिव बहादुर मंत्री और कोषाध्यक्ष के पद पर सुनील कुमार पाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। सतांव ब्लॉक में उमाशंकर चौधरी अध्यक्ष, मंत्री योगेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। ऊंचाहार ब्लॉक में अजित प्रताप सिंह अध्यक्ष, प्रीति जायसवाल मंत्री और कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा, सलोन ब्लॉक में साधना शर्मा अध्यक्ष, मो. आजम मंत्री और कोषाध्यक्ष के पद पर कदिर अहमद निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के चुनाव में गौरव, सूर्य प्रकाश,अजित सिंह, उमाशंकर, सुशील त्रिपाठी, साधना शर्मा विजयी

जिला कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने बताया कि राही और हरचंदपुर ब्लॉक चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष तय हुआ। चुनावी पर्यवेक्षक सुनील यादव और चुनाव अधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि राही ब्लॉक में अध्यक्ष पद पर गौरव यादव और राकेश कुमार के मध्य चुनाव हुआ। यहां पर करीबी मुकाबले में तीन मतों से गौरव यादव विजयी रहे। उन्हें कुल 39 मत मिले तो राकेश को 36 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा महामंत्री पद पर अपराजिता अवस्थी महज एक मत से विजयी रही। उन्होंने राहुल बाजपेई को एक मत से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर दिग्विजय को 38 और मनोज शर्मा को 37 मत मिले। उपाध्यक्ष महिला के पद मंजू सिंह को 38 और राजश्री त्रिपाठी को 34 मत मिले। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद अमर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। ।

जिला महामंत्री सियाराम सोनकर और चुनावी पर्यवेक्षक नागेंद्र सिंह और चुनाव अधिकारी राकेश पटेल ने बताया कि हरचंदपुर ब्लॉक कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर सूर्य प्रकाश गौतम और बाबू नेत्रपाल के मध्य चुनाव हुआ। जिसमें सूर्य प्रकाश गौतम को 108 मत मिले और बाबू नेत्रपाल को 35 मत मिले। इसके अलावा मंत्री जागेश्वर और कोषाध्यक्ष खुर्शीद अहमद सहित अन्य पदों के लिए प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button