UP

केजीएमयू में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, साथी छात्रा की मौत से भड़का आक्रोश

Lucknow: साथी छात्रा की मौत के बाद सोमवार को केजीएमयू (KGMU) के नर्सिंग छात्रों (Nursing students) का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र नर्सिंग विभाग पहुंचे और अधिकारियों का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाए और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। छात्रों के प्रदर्शन से विभाग में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

nursing students 1

छात्रों के मुताबिक 2025 बैच की नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव पिछले कई दिनों से बीमार थी। छात्रों का आरोप है कि उसे डेंगू हुआ था और बीमारी के दौरान तबीयत खराब होने के बावजूद छुट्टी नहीं दी गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए वाराणसी ले गए, जहां करीब तीन दिन पहले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की खबर के बाद नर्सिंग छात्रों में आक्रोश फैल गया।

इसे भी पढ़ें: रायबरेली: श्रीमद्भागवत कथा में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, जन्मोत्सव का प्रसंग सुन झूम उठे श्रद्धालु

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि बीमारी के दौरान छात्रा को समय पर अवकाश और पर्याप्त राहत नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि नर्सिंग छात्रों से संबंधित नियमों का पालन कराने के बजाय कई बार मनमाने तरीके से निर्णय लिए जाते हैं। छात्रों ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियमों के अनुपालन की भी मांग उठाई।

nursing students 2

अधिकारियों ने समझाने का किया प्रयास

प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही डीन नर्सिंग समेत केजीएमयू के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने और उनकी शिकायतें सुनने का प्रयास किया। हालांकि छात्र कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

जांच और कार्रवाई की मांग

छात्रों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बीमारी के दौरान छात्रा को अवकाश देने या इलाज से जुड़े स्तर पर किसी तरह की लापरवाही हुई है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। छात्रों ने कहा कि दिव्यांशी की मौत के मामले में जवाबदेही तय होने के साथ भविष्य में बीमार छात्रों के लिए मानवीय और नियमसम्मत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button