Health

बलरामपुर अस्पताल में रक्तदान कर लिया गया ‘सेवा संकल्प’

बेहतर चिकित्सा सुविधा देना हमारी प्राथमिकता: डा. बीकेएस चौहान

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों ने गुरूवार को रक्तदान कर ‘सेवा संकल्प’ लिया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के पहले दिन आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ समेत 20 लोगों ने रक्तदान किया।

जन सेवा से राष्ट्र सेवा’ के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव समेत डाक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने वाली इस मुहिम में योगदान दिया।

निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने रक्तदान करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना भी हमारी प्राथमिकता है। रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की इस पहल से अन्य लोगों को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरणा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Census 2027: लखनऊ में उठी OBC जाति-जनगणना की मांग

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा और पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया मौजूद रहीं और विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।

balrampur hospital

दीपों से रोशन हुआ अस्पताल परिसर

अभियान के पहले दिन शाम को अस्पताल परिसर में दीपोत्सव भी आयोजित किया गया। अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपों से पूरा परिसर जगमगा उठा।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button