UP

IAS नेहा शर्मा ने महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश का कार्यभार संभाला

पारदर्शिता, सरलता और नागरिक सुविधा को बताया प्राथमिकता

 

LUCKNOW: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नेहा शर्मा ने गुरुवार को महानिरीक्षक निबंधन के पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की तथा प्राथमिकताओं को लेकर अपने विचार साझा किए।

नेहा शर्मा ने कहा कि, “निबंधन विभाग आम नागरिकों के जीवन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। ऐसे में हमारी पहली जिम्मेदारी है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध हो। विभागीय दक्षता, सेवा की गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में रहेगा।

इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनसेवा की भावना, नैतिक आचरण, और प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय और फील्ड स्तर पर कर्मचारियों की भूमिका प्रणाली के भरोसे को तय करती है।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button