India

एसजीपीजीआई क्रिकेट क्लब ने जीता सुपर लीग का खिताब, केजीएमयू लेजेंड्स को 36 रन से हराया

LUCKNOW: डॉ. कमलेश सिंह भैसौरा और डॉ. रफत शमीम के नेतृत्व में एसजीपीजीआई क्रिकेट क्लब (SGPGI Cricket club) ने तीसरे एसजीपीजीआई सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (SGPGI Super league) का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में एसजीपीजीआई क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केजीएमयू लेजेंड्स (KGMU Legends) को 36 रन से हराया।

फाइनल में टॉस जीतकर केजीएमयू लेजेंड्स (KGMU) ने गेंदबाजी का फैसला किया। एसजीपीजीआई (SGPGI) की ओर से आलोक एबीडी ने मात्र 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया, जबकि पवन पाल (46 रन) और डॉ. संचित (42 रन) के योगदान से टीम ने 201 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में केजीएमयू लेजेंड्स 20 ओवर में केवल 165 रन ही बना सके।

आलोक एबीडी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पवन पाल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा को तीन विकेट लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला।

इस टूर्नामेंट में कुल पांच अस्पतालों की टीमें शामिल हुईं केजीएमयू लेजेंड्स, जॉर्जियंस, राम मनोहर लोहिया, ह्यूमन केयर हॉस्पिटल और एसजीपीजीआईएमएस।

एसजीपीजीआई निदेशक पद्मश्री डॉ. आर.के. धीमन ने विजेता टीम को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। क्लब अध्यक्ष डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी मेहनत की सराहना की।

टूर्नामेंट अवॉर्ड्स में आलोक कुमार उर्फ एबीडी को 5 मैचों में 359 रन बनाने पर मैन ऑफ द सीरीज और सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) का पुरस्कार मिला। वहीं केजीएमयू लेजेंड्स के डॉ. हसीब हाशमी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और वरिष्ठ खिलाड़ी, डॉ. अरुण को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और एसजीपीजीआई के फिलिप मसीह को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार दिया गया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button