India

मंडलायुक्त ने शिक्षक राघवेंद्र और सावित्री को किया सम्मानित

गांधी जयंती के मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में  शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित

रायबरेली। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले जिले के दो शिक्षकों को मंडलायुक्त ने सम्मानित किया। गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में मंडल के कुल 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। जिसमें जिले के बछरावां और हरचंदपुर ब्लॉक के दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।

गांधी जंयती के अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण में आयोजित सम्मान समारोह में मंडल में बेहतर कार्य करने पर दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।

img 20241002 wa00058160825978724295741

मंडलायुक्त रोशन जैकब ने बुधवार को जिले के हरचंदपुर ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय मदनटूसी की प्रधानाध्यापक सावित्री देवी और बछरावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गूजरपुर के प्रधानाध्यापक राघवेंद्र शुक्ला को सम्मानित किया गया है।

जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने दोनों ही शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मण्डलायुक्त ने इस बार नया इनोवेशन करते हुए शिक्षकों को सम्मानित करने का जो काम किया है उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button