राम राम स्विमिंग पूल एसोसिएशन की ओर से विशाल भंडारा, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुई जांचे

लखनऊ: ज्येष्ठ माह के शनिवार (20 जून) को राजधानी लखनऊ में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। राम राम स्विमिंग पूल एसोसिएशन की ओर से लालबाग स्थित हरिओम मंदिर में हनुमान जी का विशाल भंडारा आयोजित किया गया।
इस आयोजन में भगत सिंह तरणताल और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के शौकिया तैराकों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह भंडारा देर शाम तक अनवरत चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर
भंडारे के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा का भी विशेष ध्यान रखा गया। अभिनेता संदीप यादव और डॉ. कामरान के सौजन्य से अवध हॉस्पिटल द्वारा मौके पर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर (Free Medical Camp) लगाया गया।

इस शिविर में आने वाले भक्तों और आम जनता के स्वास्थ्य की जांच की गई। मेडिकल टीम ने ब्लड प्रेशर (BP), शुगर (Sugar) और कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) जैसी जरूरी जांचें पूरी तरह से मुफ्त कीं।

एक्टर से लेकर डॉक्टर तक रहे मौजूद
इस सफल आयोजन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश पांडेय, शैलेश गुप्त, शरद गुप्ता, विजय द्विवेदी, संदीप यादव (अभिनेता), डॉ. कामरान, मो. आरिफ, अर्जुन सिंह, अनिल बाजपेयी, डॉ. ओ. पी. टंडन (संरक्षक) सहित अन्य लोग मौजूद रहे। निम्नलिखित लोग मौजूद रहे:
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




