BusinessHealth

नकली दवाओं को लेकर FSDA और STF की बड़ी कार्रवाई, दो फार्मा कंपनियां सीज

LUCKNOW: नकली दवाओं के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अमीनाबाद स्थित दो फार्मा कंपनियों पार्वती ट्रेडर्स और न्यू बाबा फार्मा को सीज कर दिया है।

दोनों फर्मों के संचालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में इस गिरोह के तार आगरा से जुड़े मिले, जहां से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकली दवाएं जब्त की गई हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) के सहायक आयुक्त बृजेश कुमार ने बताया कि एसटीएफ (STF) के सहयोग से नकली दवाओं का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है और लगातार छापेमारी की जा रही है।

एफआईआर में पार्वती ट्रेडर्स के मालिक सुभाष कुमार (निवासी जयप्रकाश नगर, आलमबाग, लखनऊ) और न्यू बाबा फार्मा के मालिक विक्की कुमार (निवासी आशियाना, सेक्टर एडीए कॉलोनी) का नाम दर्ज किया गया है। इसके अलावा आगरा के हिमांशु अग्रवाल समेत एमएस लॉजिस्टिक के संचालकों और अन्य छह लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

जांच में सामने आया कि मौके से बरामद दवाएं पूरी तरह नकली हैं। इसकी पुष्टि संबंधित कंपनियों से भी कराई गई। अधिकारियों ने साफ किया कि नकली व नशीली दवा माफियाओं को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी कार्रवाई तेज रहेगी।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button