Sports

यूपी पावर सेक्टर के विकास चौधरी ने 555 किग्रा वजन उठाकर जीता स्वर्ण

45वीं अखिल भारतीय विद्युत परिषद पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता, मेजबान के धीरज कुमार शर्मा को रजत, शक्ति, अमित व गणेश को कांस्य

लखनऊ। मेजबान यूपी पावर सेक्टर के विकास चौधरी ने 45वीं अखिल भारतीय विद्युत परिषद पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्वर्णिम सफलता हासिल की।

उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग हाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में विकास ने 120 किग्रा से अधिक भार वर्ग में 555 किग्रा टोटल वजन उठाकर पदक जीता। मेजबान के लिए धीरज कुमार शर्मा ने 83 किग्रा  वर्ग में रजत पदक जीता। यूपी पावर सेक्टर के ही शक्ति कुमार जायसवाल, अमित राठी व गणेश को कांस्य पदक मिले।

वहीं केपीटीसीएल के लिए आज रोशन फरेरो, लोहित सिंह व रंगा रेड्डी ने तीन स्वर्ण जीत टीम के पदकों की संख्या 6 कर ली। पावरलिफ्टिंग के 83 किग्रा वर्ग में केपीटीसीएल के रोशन फरेरो ने 615 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण,  यूपी पावर सेक्टर के धीरज कुमार शर्मा ने 517.5 किग्रा टोटल वजन उठाकर रजत पदक जीता। छत्तीसगढ़ के राकेश कुमार नायक  को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

93 किग्रा वर्ग में केपीटीसीएल के लोहित सिंह 540 किग्रा वजन उठाकर अव्वल रहे। तमिलनाडु के ए.रविचंद्रन 500 किग्रा वजन उठाकर दूसरे व यूपी पावर सेक्टर के शक्ति कुमार जायसवाल 410 किग्रा वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रहे।

105 किग्रा वर्ग में छत्तीसगढ़ के राज वासनिक ने 615 किग्रा टोटल लिफ्ट के साथ स्वर्ण, केपीटीसीएल के रमन जेनाया नाइक ने 600 किग्रा  के साथ र रजत व यूपी पावर सेक्टर के अमित राठी ने 410 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

120 किग्रा वर्ग में केपीटीसीएल  के रंगा रेड्डी ने 560 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण, छत्तीसगढ़ के महेंद्र कुमार साहू ने 330 किग्रा वजन उठाकर रजत और यूपी पावर सेक्टर के गणेश ने 240 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

120 किग्रा से अधिक भार वर्ग में यूपी पावर सेक्टर के विकास चौधरी ने 555 किग्रा वजन उठाकर स्वर्णिम सफलता हासिल की। तमिलनाडु के सी.अशोक कुमार को 485 किग्रा वजन टोटल लिफ्ट के साथ रजत व केपीटीसीएल के एम पलानी को 265 किग्रा वजन के साथ कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता में बॉडीबिल्डिंग के मुकाबलों का आयोजन 30 जनवरी को किया जाएगा।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button