UP

लखनऊ पब्लिक स्कूल में 174 मेधावी छात्र सम्मानित, 12वीं में 90% से अधिक अंक लाने वालों को मिला पुरस्कार

लखनऊ पब्लिक स्कूल (सी.पी. सिंह फाउन्डेशन) में भव्य ‘मेधावी छात्र अलंकरण समारोह-2026’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर-आई शाखा के सी.पी. सिंह स्मृति सभागार में संपन्न हुआ।

समारोह में सीबीएसई (CBSE) 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नवाजा गया। 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले कुल 174 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्य और सलाहकार अजय पंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपनिदेशक (समग्र शिक्षा) डॉ. मुकेश कुमार सिंह मौजूद रहे। ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा निभाते हुए प्रबंधक लोकेश सिंह ने अतिथियों को पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय की सेक्टर-आई शाखा के छात्र – छात्राओं द्वारा समूह-गीत प्रस्तुत कर किया गया।जिसके माध्यम से जीवन में सकारात्मक रहने का संदेश दिया गया।

इसके पश्चात् कार्यक्रम को जारी रखते हुए विद्यालय की समस्त शाखाओं से कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले मेधावी छात्र – छात्राओं को प्रमाण-पत्र, ट्राली बैग एवं धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इनमें वो मेधावी भी शामिल रहे जिन्होंने विभिन्न विषयों में पूर्णांक प्राप्त किया, उन्हें प्रति विषय धनराशि उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में विद्यालय की साउथ सिटी शाखा की छात्राओं ने अपनी मधुर आवाज में गीत की सुंदर प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। वहीं जानकीपुरम शाखा के विद्यार्थियों ने समूह गीत व नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

अलंकरण समारोह’ के अन्त में मुख्य अतिथि अजय पन्त जी ने अभिभावक, बच्चों, सहित एलपीएस परिवार को इस अवसर पर बधाई दी। उन्होंने सभी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि जीवन में कभी किसी चीज का घमंड न करें और भविष्य में असफलता का भी डट कर सामना करें।उन्होंने सीबीएसई में शत प्रतिशत परीक्षाफल आने पर विद्यालय परिवार की प्रशंसा की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने
अभिभावकों और विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कभी भी दूसरों से अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए, बल्कि अपनी प्रगति की तुलना हमेशा खुद से करनी चाहिए।
अंत में
विद्यालय के प्रबन्धक श्री लोकेश सिंह ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को स्मृति-चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शाखाओं के प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, शिक्षक समेत सभी मेधावियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button