India

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, लास्‍ट डेट 29 जुलाई

Lucknow: देशभर के मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 6 (सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन कैसे करें:

आवेदन करने के लिए छात्र या उनके अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

🔗 https://navodaya.gov.in
🔗 https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया केवल एक चरण में पूरी होती है, जिसमें नीचे दिए गए दस्तावेजों को वेबसाइट पर स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य है:

  • ऑनलाइन आवेदन प्रमाण पत्र, जिसमें अभ्यर्थी, अभिभावक और विद्यालय के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं (साइज: 50–300 KB)।
  • अभ्यर्थी का हस्ताक्षर (साइज: 10–100 KB)।
  • अभिभावक का हस्ताक्षर (साइज: 10–100 KB)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो (साइज: 10–100 KB)।

पात्रता शर्तें:

  • छात्र सत्र 2024–25 में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए, और वही जिला चयन करना होगा जहाँ के विद्यालय से छात्र पढ़ाई कर रहा है।
  • जन्म तिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए (दोनों तिथियाँ शामिल।
  • छात्र ने कक्षा 3, 4 और 5 लगातार एवं पूर्ण रूप से पढ़ी होनी चाहिए।
  • जो छात्र पहले से कक्षा 6 में अध्ययनरत हैं या पिछले वर्ष नवोदय परीक्षा दे चुके हैं, वे पात्र नहीं हैं।

आरक्षण व्यवस्था:

  • 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होंगी।
  • 25% सीटें शहरी क्षेत्र के लिए।
  • 1/3 सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित होंगी।
  • अन्य आरक्षण केंद्र सरकार की नीतियों के अनुसार लागू होंगे।

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और गुणवत्तापूर्ण निशुल्क शिक्षा देने का सशक्त माध्यम है। इच्छुक छात्र समय रहते आवेदन करें और तैयारी शुरू कर दें।

अधिक जानकारी और दिशा-निर्देश के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।

📅 आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025
📝 परीक्षा तिथि: 13 दिसंबर 2025

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button