UP

केंद्रीय बजट 2026: सीतापुर में लाइव प्रसारण, जनसमूह ने बताया सर्वसमावेशी और लोककल्याणकारी बजट

सीतापुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट का सीतापुर में उत्साहपूर्वक सजीव प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय नेहरू हाल में टेलीविजन के माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान, व्यापारी, छात्र एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री एवं सदर विधायक राकेश राठौर गुरु मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। उपस्थित जनसमूह ने बजट प्रस्तुति को गंभीरता से सुना और इसके विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जिले के सभी 40 मंडलों में भी बजट का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग बजट की योजनाओं और प्रावधानों से अवगत हो सकें।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु ने केंद्रीय बजट 2026 को हर वर्ग के लिए हितकारी बताते हुए कहा कि यह बजट राष्ट्र के समग्र विकास को गति देगा। वहीं जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और स्वास्थ्य क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा गया है। किसानों के लिए लाई गई योजनाओं से उनकी आय में वृद्धि होगी, जबकि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आवश्यक दवाओं को सस्ता किए जाने से रोगियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि विदेश में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को टैक्स में विशेष सुविधा दी गई है, जिससे देश के युवा वैश्विक स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे और भारत का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक रोहित सिंह, सहसंयोजक जया सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, राहुल जायसवाल, विश्राम सागर राठौर, खैराबाद ब्लॉक प्रमुख अजय विश्वकर्मा, श्वेतांशु बाजपेई, नगर अध्यक्ष द्वय पंकज पांडे एवं राजन गुप्ता, ललित श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नमिद्र अवस्थी, संजय मिश्रा, जितेंद्र मेहोत्रा, रामजीवन जायसवाल, विष्णु मौर्य, प्रखर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान, व्यापारी, छात्र और जनसामान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में केंद्रीय बजट 2026 को लोककल्याणकारी, दूरदर्शी और राष्ट्रहित में समर्पित बजट बताया।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button