UP

UPPCL : उत्तर प्रदेश में UPPCL पर लगा ESMA, बिजली कर्मी छह महीने तक नहीं कर सकेंगे हड़ताल

Lucknow: उत्‍तर प्रदेश में  बिजली कंपनियों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों के बढ़ते विरोध और बड़ी हड़ताल की आशंका को देखते हुए यूपी पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) Essential Services Maintenance Act (ESMA) को बढ़ा दिया है। इससे पहले दिसंबर से जून तक एस्‍मा लागू किया गया था अब इसे अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

इसी के साथ यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के सभी डिस्काम में छह महीने तक हड़ताल पर रोक जारी रहेगी। कोई कर्मचारी या कर्मचारी संगठन हड़ताल पर नहीं जा सकेगा। हड़ताल करने पर एस्‍मा के तहत कार्यवाही होगी।

यह भी पढ़ें: उपभोक्ता परिषद का UPPCL पर बड़ा आरोप: घाटे का फर्जी आंकड़ा दिखाकर निजीकरण के लिए बनाया जा रहा माहौल, जवाब तलब

पावर कॉरपोरेशन ने Essential Services Maintenance Act (ESMA) को ऊर्जा उत्पादन, पारेषण और वितरण के सभी क्षेत्रों में लागू किया है। केस्को, मध्यांचल (MVVNL), पूर्वांचल (PVVNL), पश्चिमांचल और दक्षिणांचल डिस्काम (Discom) में एस्मा (ASMA) लागू कर हड़ताल पर रोक लगा दी है। प्रदेश में पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। यूपी पावर कारपोरेशन ने संभावित हड़ताल की आशंका में एस्मा (ESMA) को एक बार फिर बढ़ा दिया है।

 

यह भी पढ़ें: बिजली सब्सिडी में यूपी देश में पांचवें स्थान पर, फिर भी निजीकरण की तैयारी क्यों? 

गौरतलब है कि निजीकरण को लेकर निरंतर कर्मचारी संगठन और इंजीनियर्स इसका विरोध कर रहे हैं। एक दिन पूर्व ही यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने वीडियो कांंफ्रेंसिंग में हिस्‍सा ना लेने के कारण करीब 80 इंजीनियर्स का वेतन काटने के आदेश दिए थे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button