राष्ट्रीय धर्म ज्योति सम्मेलन 2026: डॉ. नम्रता सिंह और डॉ. प्रत्यूष चंद्र सिंह को मिली ‘ज्योतिष महोपाध्याय’ महोपाध्याय की उपाधि

लखनऊ। राजधानी के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में 19 और 20 सितंबर को ‘राष्ट्रीय धर्म ज्योतिष सम्मेलन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। अष्टभुजी राष्ट्रीय ज्योतिष केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में ज्योतिष एवं प्राच्य विद्या के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्वानों को सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में डॉ. नम्रता सिंह और डॉ. प्रत्यूष चंद्र सिंह को ज्योतिष शास्त्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘ज्योतिष महोपाध्याय’ की मानद उपाधि प्रदान की गई। संस्था की चेयरमैन डॉ. रजनी अवस्थी ने दोनों विद्वानों को यह सम्मान भेंट किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय प्राच्य विद्याओं और ज्योतिष परंपरा के संवर्धन पर बल देते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन की सराहना की।
इस राष्ट्रीय समागम में देश के कई प्रमुख विद्वान और ज्योतिषाचार्य शामिल हुए। सम्मेलन में उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित ज्योतिषाचार्य डॉ. एच. एस. रावत और योग सिद्ध गुरु मां चेतना जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा एस्ट्रोलॉजर राजेश शर्मा, एस्ट्रोलॉजर मानवेंद्र रावत, एस्ट्रोलॉजर राज ज्योति सिंह, कृपाराम उपाध्याय और लाल किताब विशेषज्ञ रघु कांड गोस्वामी सहित देश भर से आए ज्योतिष विद्वान मौजूद रहे।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें



