Health

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की एक हजार बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

बाल स्वास्थ्य मेला में नि: शुल्क दवा बांटी, सेफ सोसायटी तथा देसाई फाउंडेशन का संयुक्त आयोजन, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,सिंगिंग-डांसिंग,आर्ट और क्राफ्ट,रिंग खेल रहे आकर्षण

10 फ़रवरी को प्रातः 10 बजे से जनता माध्यमिक विध्यालय में बाल स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मेले में बाल रोग, नेत्र रोग, शिशु रोग सहित अन्य रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक बच्चों की जांच कर जरूरत के अनुसार उन्हें नि: शुल्क दवा दी गई।

Bal Swasthya mela 4

बच्‍चों को एनीमिया के कारण तथा उससे बचाव के उपाय, माहवारी के समय स्वच्छता का महत्व, प्राथमिक स्वास्थ्य के साथ दैनिक जीवन में स्वच्छता का महत्व, जेंडर समानता के साथ ही गुड टच-बैड टच जैसी स्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Bal Swasthya mela 3

मेले में कई स्टॉल लगाई गई। जिसमे बच्चों ने घूम घूमकर जानकारी ली । साथ ही मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए रिंग खेल, गुब्बारा दौड़, चम्मच दौड़, आदि शामिल थे। बच्चों ने चित्रकारी, डांस, गाना, कविताओं आदि गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Bal Swasthya mela 2

मीरा कार्की थेमटिक लीड मे बताया की मेले का उद्देश्य बच्चों को खेल खेल के माध्यम से उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। लगभग 1000 बच्चों ने मेले में भाग लिया।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button