Health

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संगठनों ने प्रमुख सचिव अमित घोष का स्वागत किया

LUCKNOW: चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रमुख सचिव अमित घोष का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व इप्सेफ (IPSEF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. पी. मिश्र ने किया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि स्वागत करने वालों में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन, एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन, फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन, ईसीजी टेक्नीशियन एसोसिएशन, डेंटल हाइजीनिस्ट एसोसिएशन, बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन और मेडिकल कर्मचारी महासंघ सहित कई संगठन शामिल रहे।
इस अवसर पर सुरेश रावत, कमल श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा, सुनील यादव, अजय पांडेय, राम मनोहर कुशवाहा, दिलीप कुमार, विपिन त्यागी, राजीव तिवारी, अनिल चौधरी, धनंजय तिवारी और रोहित भारद्वाज समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कर्मचारियों ने प्रमुख सचिव को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर श्री अमित घोष ने अपने निजी सचिव को निर्देश दिए कि संगठनों के साथ बैठक की तिथि तय कर उन्हें सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पीड़ा पर गंभीरता से विचार कर सार्थक निर्णय लिए जाएंगे।

प्रमुख सचिव अमित घोष जी ने कहा कि पैरामेडिकल कर्मचारियों स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज की रीढ़ है उनके स्वस्थ रहने पर ही चिकित्सालय में स्वस्थ रहकर जनता की पूरी निष्ठा से सेवा करने में सक्षम रहेंगे।

वी पी मिश्रा ने प्रमुख सचिव को विश्वास दिलाया कि पैरामेडिकल सहित समस्त कर्मचारी संगठनों द्वारा पूरा सहयोग दिया जाता रहेगा। कर्मचारियों के प्रति उनकी विशेष हमदर्दी के लिए सभी की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button