UP

डॉ. केके सिंह लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए KGMUTA अध्यक्ष

डॉ. रमेश भारती उपाध्यक्ष, डॉ. संतोष कुमार बने सचिव

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (KGMUTA) के चुनाव में डॉ. केके सिंह को लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. शैलेन्द्र यादव ने बताया कि डॉ. केके सिंह का कार्यकाल तीन वर्षों के लिए होगा।

एसोसिएशन के अन्य प्रमुख पदों पर भी निर्विरोध चयन हुआ। डॉ. रमेश भारती (दंत चिकित्सा) को उपाध्यक्ष, डॉ. संतोष कुमार को सचिव और डॉ. रघुवीर दयाल सिंह व डॉ. शुचि त्रिपाठी को संयुक्त सचिव (दंत चिकित्सा) चुना गया।

कोषाध्यक्ष का दायित्व डॉ. भास्कर अग्रवाल को मिला है, जबकि संयुक्त कोषाध्यक्ष (चिकित्सा) के रूप में डॉ. कुमार राहुल और डॉ. निशि सिंह (दंत चिकित्सा) का चयन हुआ।

कुछ पदों पर कई उम्मीदवार होने के चलते चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इनमें उपाध्यक्ष (चिकित्सा) के दो पदों के लिए डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. जेडी रावत, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. हैदर अब्बास मैदान में हैं।

इसी प्रकार संयुक्त सचिव (चिकित्सा) के चार पदों के लिए डॉ. अजय कुमार पाल, डॉ. वैभव, डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला, डॉ. आयुष शुक्ला और डॉ. शीतल शर्मा के बीच मुकाबला होगा।

रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि इन पदों के लिए एक अगस्त को चुनाव कराया जाएगा।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button