Health

RMLIMS में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्टाफ को मिला सम्मान


LUCKNOW: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआईएमएस) में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आरपीजी मातृ एवं शिशु अस्पताल में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुई। इसके बाद मुख्य परिसर में भी ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।


संस्थान के निदेशक डॉ. सी.एम. सिंह ने इस अवसर पर संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख किया और मरीजों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए स्टाफ नर्सों व पैरा-मेडिकल स्टाफ को मेरिट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

स्वतंत्रता दिवस थीम पर आधारित एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें संस्थान के स्टाफ व फैकल्टी सदस्यों के बच्चों और एमबीबीएस विद्यार्थियों ने देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुतियां दीं। अंत में छोटे बच्चों को उनकी प्रस्तुतियों के लिए उपहार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री निमिषा सोनकर ने किया, जिन्होंने अपने उत्साह और आत्मीयता से समारोह की गरिमा और उत्सव का रंग और गहरा कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फैकल्टी, स्टाफ, मरीज और उनके परिजन मौजूद रहे और देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button