UP

अमेरिका, जर्मनी, इजराइल तक पहुंचे यूपी के फल-सब्जियां, 15 उत्पादों का निर्यात 489 करोड़ पार

लखनऊ। योगी सरकार के बागवानी उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। अपर मुख्य सचिव, हॉर्टिकल्चर एवं फूड प्रोसेसिंग बाबू लाल मीणा ने बताया कि निर्यात मूल्य के आधार पर शीर्ष उत्पादों की सूची में पहले 15 उत्पादों का कुल निर्यात 489.01 करोड़ रुपये रहा। इसमें आलू और उससे बने उत्पादों की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।

ताजा और शीतित आलू का निर्यात 146.03 करोड़ रुपये तथा आलू के फ्लेक्स, ग्रेन्यूल्स और पेलेट्स का 103.24 करोड़ रुपये रहा। दोनों श्रेणियों को मिलाकर आलू उत्पादों का निर्यात 249.27 करोड़ रुपये पहुंच गया। ताजा-शीतित आलू के 146.03 करोड़ में अकेले नेपाल की हिस्सेदारी 145.12 करोड़ रही। ताजे अंगूर का 34.89 करोड़ का निर्यात भी पूरी तरह नेपाल को हुआ। अनार में नेपाल का योगदान 24.75 करोड़, संतरे का 21.19 करोड़ और नींबू-लाइम का 15.71 करोड़ रुपये का प्रमुख गंतव्य भी नेपाल ही रहा।

प्रसंस्कृत उत्पाद पहुंचे जापान, इजराइल, अमेरिका

आलू फ्लेक्स, ग्रेन्यूल्स और पेलेट्स जापान (44.06 करोड़), मलेशिया (17.43 करोड़), इजराइल (11.89 करोड़) और इंडोनेशिया (11.44 करोड़) को गए। सूखी निर्जलित सब्जियों का निर्यात 23.51 करोड़ रहा, जिसमें जर्मनी को 19.70 करोड़ और अमेरिका को 3.05 करोड़ रुपये के उत्पाद भेजे गए। तैयार-संरक्षित आलू (नॉन-फ्रोजन) का निर्यात 14.51 करोड़ रहा, जिसके खरीदार अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और ब्रिटेन हैं।

फ्रोजन मटर का 12.16 करोड़ और हरी मटर का 11.99 करोड़ का निर्यात हुआ। हरी मटर अमेरिका और जर्मनी समेत अन्य बाजारों में पहुंची। ताजे आम की अन्य किस्मों का निर्यात 10.53 करोड़ और अमरूद का 5.18 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। तरबूज का 20.37 करोड़ में से 20.35 करोड़ नेपाल को गया, इटली को भी आपूर्ति हुई।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की आय बढ़ाने के लिए उत्पादन के साथ प्रसंस्करण, गुणवत्ता, भंडारण और निर्यात सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। नेपाल इस समय प्रदेश के बागवानी उत्पादों का सबसे बड़ा खरीदार बना हुआ है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button