UP

यूपी में 15,000 से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, योगी सरकार ने जारी किया विज्ञापन, जानें डिटेल

लखनऊ। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी में शिक्षक भर्ती (Teacher Recruitment) का पिटारा खोल दिया है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15,012 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्तियां माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में होंगी। इनमें सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के पद शामिल हैं। इस कदम से प्रदेश के हजारों युवाओं का शिक्षक बनने का सपना पूरा होगा।

15 हजार से ज्यादा पदों का ब्यौरा

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग विज्ञापनों के जरिए इन 15,012 पदों को भरा जाएगा।

  • अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी): 897 पद

  • बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक (शहरी): 11,508 पद

  • माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT): 2,607 पद

सहायक अध्यापक भर्ती: 16 सितंबर से करें आवेदन

सहायक अध्यापक के कुल 12,405 पदों के लिए पहला विज्ञापन जारी हुआ है।

  • Registration: ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर 2026 से शुरू होंगे।

  • Fee Last Date: फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 है।

  • Correction: फॉर्म में संशोधन 19 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा।

  • Exam Date: लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।

PGT पदों के लिए: 18 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग से चलेगी।

  • Registration: 18 सितंबर 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।

  • Fee Last Date: आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 17 अक्टूबर 2026 है।

  • Correction: फॉर्म में संशोधन 21 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं।

  • Exam Date: प्रवक्ता पदों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को होगी।

OTR है अनिवार्य (One Time Registration)

आयोग ने साफ कर दिया है कि इन भर्तियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपना ओटीआर पूरा करना होगा। आयोग ने सलाह दी है कि लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय से फॉर्म भर दें। आवेदन से जुड़ी अर्हता और विस्तृत नोटिफिकेशन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर पढ़ा जा सकता है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button