योगी सरकार में बदली वनटांगिया और मुसहर परिवारों की तकदीर: 7,000 वनटांगिया व 30,000 मुसहर परिवार आत्मनिर्भर

लखनऊ, 24 नवंबर 2026। योगी सरकार में वनटांगिया और मुसहर परिवारों की तकदीर बदलने का दावा करते हुए प्रदेश सरकार ने कहा है कि सात हजार से अधिक वनटांगिया परिवार और करीब 30 हजार मुसहर परिवार अब बुनियादी सुविधाओं तथा आजीविका के कामों से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रहे हैं। ये परिवार लंबे समय तक बिजली, पेयजल, पक्के मकान और राशन कार्ड जैसी सुविधाओं से भी वंचित रहे।
राजस्व ग्राम की मान्यता और बुनियादी सुविधाएं
इन बस्तियों को राजस्व ग्राम का दर्जा न मिलने से नागरिक और भूमि अधिकारों से जुड़ी कठिनाइयां बनी हुई थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इन समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और विकास की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया गया है। सरकार का लक्ष्य केवल योजनाओं का लाभ पहुंचाना नहीं, बल्कि इन परिवारों को स्वरोजगार, कौशल विकास और बाजार से जोड़कर स्थायी आजीविका देना है।
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन इन समुदायों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम बनाया गया है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर वित्तीय साक्षरता, स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वे परिवार की आय बढ़ाने के साथ आर्थिक फैसलों में भी भागीदार बन सकें।
यह भी पढ़ें:
- धरती आबा अभियान: 26 जिलों के 517 गांवों में 18 विभाग बदलेंगे जनजातीय इलाकों की तस्वीर
- योगी सरकार का मिला साथ तो विंध्य के गांवों की महिलाएं हुनर से खड़ा कर रहीं कारोबार
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम
मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि वंचित समुदायों के पारंपरिक कौशल को व्यावसायिक पहचान देने और उनके उत्पादों को ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम हो रहा है। उद्देश्य हुनर को बाजार की मांग से जोड़ना है। उत्पादों की गुणवत्ता, पहचान और बाजार तक पहुंच बढ़ने से आय के नए रास्ते खुलेंगे, स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें



