Health

प्रद्युम्‍न सिंह अध्‍यक्ष और राजीव कुमार डिप्‍लोमा फार्मासिस्‍ट एसाेसिएशन लखनऊ इकाई के मंत्री निर्वाचित

डिप्‍लोमा फार्मेसिस्‍ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उ0प्र0 लखनऊ शाखा के चुनाव में 14 मार्च को राजीव कुमार को मंत्री और प्रद्युम्‍न सिंह को अध्‍यक्ष चुना लिया गया। दोनों पदाधिकारी लखनऊ के बलरामपुर चिकित्‍सालय में ही तैनात हैं।

बलरामपुर चिकित्‍सालय में चुनाव अधिकारी शिवजी कुशवाहा की देखरेख में हुए चुनाव में वीपी चौधरी को वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष, सरवन चौधरी को उपाध्‍यक्ष, राजेन्‍द्र प्रसाद को संगठन मंत्री, राजेश बौद्ध को संयुक्‍त मंत्री, अजय कश्‍यप को कोषाध्‍यक्ष, शैलेन्‍द्र प्रकाश को ऑडीटर/सम्‍प्रेक्षक चुना गया।

राजीव कुमार और प्रद्युम्‍न सिंह दोनों पदाधिकारी लखनऊ के बलरामपुर चिकित्‍सालय में ही तैनात हैं। इस दौरान फार्मेसिस्‍टों की विभिन्‍न मांगों पर विस्‍तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर आनंद सिंह, प्रान्‍तीय अध्‍यक्ष जेके सचान, प्रान्‍तीय महामंत्री अरविन्‍द वर्मा, प्रान्‍तीय कोषाध्‍यक्ष शिवजी कुशवाहा, आरपी वर्मा, एचएन चौधरी, मंजू वर्मा, बीपी चौधरी, सरवन चौधरी, अरविन्‍द तिवारी सहित अन्‍य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button