अज्ञात मरीज के परिजनों की तलाश

Lucknow: एक 16 साल का किशोर जो बीते अगस्त माह में ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। सिर में गम्भीर चोट के बाद किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों से उसे बचा तो लिया गया लेकिन ठीक से बोल न पाने के कारण वह अपने परिजनों के बारे में कुछ बता नहीं पा रहा है।
न्यूरोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. बी.के. ओझा (Dr. B.K. Ojha) जिनकी देखरेख में मरीज का इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि यह किशोर 8 अगस्त की रात बाराबंकी क्षेत्र में ट्रेन से गिर गया था, जिसके बाद गंभीर सिर की चोट के कारण उसे इलाज के लिए केजीएमयू लाया गया। मरीज के सिर में गंभीर चोट थी जिस कारण फौरन उसका ऑपरेशन किया गया। मरीज की हालत में सुधार है, लेकिन वह अभी भी ठीक से बोल पाने में असमर्थ है, जिससे उसके परिजनों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।
इसे भी पढ़ें: वायु प्रदूषण से घट रही बच्चों के फेफड़ों की कार्यक्षमता: डा. अजय वर्मा
यह किशोर इस समय केजीएमयू के शताब्दी फेस-2, पंचम तल के न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती है। अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों द्वारा उसका लगातार इलाज किया जा रहा है, लेकिन अब सबसे बड़ी चुनौती उसके परिवार तक सूचना पहुंचाना है। डा. ओझा ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इसकी जानकारी मिलती है तो शताब्दी अस्पताल के सोशल सर्विस ऑफिसर
अश्विनी के मोबाइल नम्बर 9532962812 व 7007326180
पर तुरंत संपर्क करें।




