शिव तांडव एवं सांस्कृतिक उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ। स्माइल फाऊंडेशन लखनऊ के द्वारा आयोजित शिव ताण्डव व एव सांस्कृतिक उत्सव कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन बड्डूपुर बाजार, निंदूरा में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। राहुल व स्वामी ने शिव तांडव अनेक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया, एवं शिव ताण्डव का मंचन किया ।स्माइल फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिव तांडव सांस्कृतिक कार्यक्रम में सचिव ए.पी. सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं और दर्शकों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह समाज सेवक शाहजहांपुर राजकुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बड्डूपुर बाजार में किया गया शिव तांडव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही सुंदर रहा और पंकज शुक्ला झांकी ग्रुप की ओर से प्रस्तुत की गई अनेक मंचनी प्रस्तुतियां सभी का मन मोह लिया ।
स्माइल फाऊंडेशन के सभी पदाधिकारियों को बहुत-बहुत सफल कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही फाउंडेशन के अध्यक्ष वीके सिंह द्वारा मुख्य अतिथियों में विशिष्ट अतिथियों फाउंडेशन के सचिव अविनाश प्रताप सिंह , कोऑर्डिनेटर विजेंद्र पासवान द्वारा पंकज शुक्ला झांकी ग्रुप , लखनऊ के सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।




