India

Farmer protest पुलिस और किसानों में ‘घमासान’, राहुल गांधी बोले- हम देंगे MSP की कानूनी गारंटी

एमएसपी लागू करने की मांग को लेकर दिल्‍ली कूच कर रहे किसानों की पुलिस से जबरदस्‍त झड़प हुई है। दिल्‍ली बार्डर पर जगह जगह पुलिस और किसानों में घामासान जारी है। कई जगह पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े हैं। किसानों के प्रोटेस्‍ट के कारण बहुत से रास्‍ते बंद कर दिए गए हैं इस कारण दिल्‍ली में लंबा जाम लगा है।

इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस किसानों की मांगों को पूरा करेगी।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।”

 

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

Back to top button