UP

ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल: मानसरोवर कॉलोनी में विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ: हर वर्ष की तरह इस बार भी ज्येष्ठ माह के पहले ‘बड़े मंगल’ की धूम पूरे शहर में देखने को मिली। इसी कड़ी में मंगलवार को लखनऊ के मानसरोवर कॉलोनी (सेक्टर ओ) में चिल्ड्रेन पार्क के निवासियों द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

Bada Mangal Mansarovar Lucknow 1

इस पावन अवसर पर स्थानीय निवासियों ने भारी संख्या में भाग लिया। सभी ने श्रद्धापूर्वक बजरंगबली की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के आयोजन और संपूर्ण व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में कॉलोनी वासियों की सक्रिय भागीदारी रही।

भक्तों ने बताया कि यह लगातार चौथा वर्ष है जब इस पार्क में बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई गणमान्य लोगों ने अपना योगदान दिया। मुख्य रूप से अनुराग श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, आर.के. यादव और आर.के. रस्तोगी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त अजित श्रीवास्तव, अरुण तिवारी, राजेश कुशवाहा, विकास श्रीवास्तव, उमाशंकर सचान और आलोक उमराव सहित अनेक हनुमान भक्तों ने मौके पर मौजूद रहकर अपनी सेवाएं दीं।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button