Sports

उत्तर प्रदेश के कुदरत अली, लोकेश चौधरी व मोहम्मद आजाद अब रोइंग के नेशनल अंपायर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुदरत अली, लोकेश चौधरी व मोहम्मद आजाद ने रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा हैदराबाद के आयोजित नेशल अंपायर सेमिनार व परीक्षा को उत्तीर्ण करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इसी के साथ ये तीनों अब रोइंग की स्पर्धाओं में राष्ट्रीय अंपायर की भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश के तीन अंपायरों के इस राष्ट्रीय प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करने पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के चयन कमेटी के चेयरमैन आईपीएस आदित्य मिश्रा, संरक्षक आईपीएस डॉ. आरपी सिंह, आईपीएस राजीव त्रिवेदी, आईपीएस गोपाल गुप्ता सेवानिवृत्त, आईपीएस रेनुका मिश्रा (डीजी पुलिस प्रमोशन व भर्ती बोर्ड), आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार (आईपीएस), आईपीएस बिनोद कुमार सिंह व एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बधाई दी।

सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि हैदराबाद के बोट क्लब में गत 10 फरवरी को आयोजित इस परीक्षा को 12 लोगों ने उत्तीर्ण किया। इन राष्ट्रीय अंपायरों को रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव (उपाध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक संघ) ने सम्मानित किया था।

बताते चले कि सुल्तानपुर के मोहम्मद आजाद ने चीन में हुए पैरा एशियन गेम्स में भारतीय पैरा रोइंग टीम के कोच थे और टीम ने एक रजत पदक जीता था। बतौर खिलाड़ी मोहम्मद आजाद 6 राष्ट्रीय व पांच अंतर्राष्ट्रीय  पदक अपने नाम कर चुके है।

Mohd Azad

हापुड़ के लोकेश कुमार में एशियन गेम्स में दो रजत पदक विजेता है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चार व राष्ट्रीय स्तर पर 8 पदक जीते है।

Lokesh

राज्य के सर्वोच्च खेल पुरस्कार लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित लखनऊ के कुदरत अली एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके है। वहीं उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 12 पदक जीते है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button