Health

माताओं ने साझा किया उस सुखद पल का अहसास

Lucknow:  मदर्स डे के मौके पर अजंता अस्पताल (Ajanta Hospital) में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें गर्भवती और नवमाताओं ने अपने उन पलों को साझा किया जब उन्हें मां बनने का पहली बार अहसास हुआ था।

अस्पताल की निदेशक डा. गीता खन्ना (Dr Geeta Khanna) ने कहा कि मातृत्व एक सुखद अनुभव है, जिसे योग्य देखभाल और समर्थन की आवश्यकता होती है।

मातृत्व का सुख चाहने वाली हर महिला का अजंता हॉस्पिटल पूरा सहयोग करता है। मातृत्व हर महिला का अधिकार है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। जिसके बाद मनोरंजक गतिविधियां जैसे खेल, रैंप वॉक, संगीत, नृत्य भी हुआ। साथ माताओं ने सेल्फी पॉइंट पर फोटोग्राफी भी की। उपस्थित गर्भवती महिलाओं में बड़ी संख्या में वे महिलाएं थीं, जिन्होंने आईवीएफ (IVF) तकनीक के माध्यम से गर्भधारण किया था।

कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व की सुंदरता का सम्मान करना एवं माताओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना था। सभी महिलाओं एवं उनके जीवन साथियों ने इस भावनात्मक व यादगार पल के लिए हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया।

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखती हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। करियर की शुरुआत यूपी इलेक्‍शन . कॉम से. IBN 7, जनसत्‍ता, स्‍वतंत्र भारत, वाॅयस आफ लखनऊ, में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button