Health

रेटिनोब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह पर CanKids…KidsCan ने वेबिनार के जरिए जागरूक किया 

Lucknow: रेटिनोब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह (Retinoblastoma Awareness Week) के अवसर पर CanKids…KidsCan ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तर प्रदेश और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के सहयोग से एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को रेटिनोब्लास्टोमा (RB) के बारे में जागरूक करना था। यह बच्चों में होने वाला सबसे आम आंखों का कैंसर है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगिता भाटिया, स्टेट कोऑर्डिनेटर, CanKids उत्तर प्रदेश ने किया। इस वेबिनार में 770 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें डॉक्टर, नेत्र विशेषज्ञ, RBSK टीमों के सदस्य और विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारी शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. नीलिमा ठाकुर, हैड मेडिकल, CanKids के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद डॉ. रेशमा, डीजीएम, आरबीएसके, NHM उत्तर प्रदेश और अन्य अधिकारियों ने रेटिनोब्लास्टोमा (Retinoblastoma) की शुरुआती पहचान और समय पर रेफरल की आवश्यकता पर जोर दिया।

KGMU से डॉ. संजीव कुमार गुप्ता (नेत्र रोग विभाग) और डॉ. निशांत वर्मा (बाल रोग विभाग) ने रेटिनोब्लास्टोमा (Retinoblastoma) के लक्षणों, जैसे कि सफेद आंख (लीयूकोरिया), और इसके इलाज के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वास्तविक केस स्टडीज के माध्यम से समझाया कि कैसे समय पर पहचान से बच्चों की दृष्टि और जीवन दोनों को बचाया जा सकता है।

Fight RB India प्रोजेक्ट के प्रमुख, डॉ. हरेश गुप्ता ने बताया कि CanKids न केवल परिवारों को सहायता प्रदान करता है, बल्कि अस्पतालों और सरकार के साथ मिलकर भी काम करता है ताकि रेटिनोब्लास्टोमा से लड़ाई को और मजबूत किया जा सके।

वेबिनार का समापन CanKids की Co-founder एवं सेक्रेटरी, सुश्री सोनल शर्मा के धन्यवाद संदेश के साथ हुआ। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “आंख बचाओ, जीवन बचाओ।” कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने बच्चों की भलाई और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button