India

सिकंदर यादव ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण और नशा मुक्ति का संदेश

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा वैली इन्फ्राकॉम के डायरेक्टर सिकंदर यादव के नेतृत्व में गंगा वैली कॉलोनी में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पॉंड मैन ऑफ इंडिया रामवीर तंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सिकंदर यादव ने उनका स्वागत किया और कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया।

IMG 20260624 WA0019

सिकंदर यादव ने कहा कि पेड़ लगाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। अगर हम प्रकृति को बचाना चाहते हैं तो हमें पानी बचाना होगा, तालाबों को संरक्षित करना होगा और अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।

इसी दौरान सिकंदर यादव ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने लोगों को समझाया कि नशे की वजह से सबसे पहले युवा खुद प्रभावित होता है। उसका स्वास्थ्य, सोचने-समझने की शक्ति, पढ़ाई, काम और पूरा भविष्य बर्बाद होने लगता है।

IMG 20260624 WA0018

उन्होंने कहा कि नशे का नुकसान सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसकी आग पूरे परिवार को जलाती है। माता-पिता की उम्मीदें टूटती हैं, घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है, रिश्तों में तनाव बढ़ता है और समाज पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।

सिकंदर यादव ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, कई परिवारों की खुशियां छीन लेता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और समाज को मिलकर इसके खिलाफ जागरूकता फैलानी चाहिए।

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button