UP

उत्‍तर प्रदेश में नदियों के किनारे लगाए जाएंगे 4.12 करोड़ पौधे

पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत 13 प्रमुख नदियों के पांच किमी. एरिया में पौधरोपण कराएगी योगी सरकार, यमुना किनारे 6712.44 हेक्टेयर में एक करोड़ 9 लाख तथा गंगा तीरे 4356.13 हेक्टेयर में लगाए जाएंगे 77 लाख से अधिक पौधे

Lucknow: योगी सरकार पौधरोपण महाभियान-2025 (Plantation) अंतर्गत उत्तर प्रदेश की नदियों के पांच किमी. दायरे में 4.12 करोड़ पौधे लगाएगी। यूपी की हरियाली बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम भी बढ़ाया है। विगत वर्ष-2024 में नदियों के किनारे 2656 स्थलों पर 3.72 करोड़ पौधरोपण किए गए थे।

यह भी पढ़ें: गरीब ओबीसी बेटियों के लिए वरदान बनी यूपी की शादी अनुदान योजना

यूपी से होकर गुजरने वाली 13 प्रमुख नदियों के समीप 24271.66 हेक्टेयर एरिया में पौधरोपण होगा। इन नदियों में गंगा, यमुना, सरयू, राप्ती, चंबल, छोटी गंडक, हिंडन, गोमती आदि प्रमुख हैं। वहीं सर्वाधिक पौधरोपण यमुना नदी वाले जनपदों में होंगे।

यह भी पढ़ें: आठ साल में 62 फीसद बढ़ी यूपी में ट्रैक्टर्स की संख्या

यमुना के समीप लगाए जाएंगे सर्वाधिक पौधे

पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सर्वाधिक पौधे यमुना नदीं के किनारे लगाए जाएंगे। यमुना किनारे एक करोड़ 9 लाख से अधिक पौधे लगेंगे। गंगा नदी के किनारे वाले जनपदों में 77 लाख पौधरोपण किए जाएंगे। बेतवा किनारे 53 लाख, सरयू किनारे 39.35 लाख पौधे, सई किनारे 34.25 लाख, गोमती किनारे 33.56 लाख किनारे पौधे लगाकर संवारे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी में आठ साल में करीब ढाई गुना बढ़ा दलहन का उत्पादन

त्रिवेणी वन भी बसाएगी योगी सरकार

योगी सरकार 2025 में आयोजित महाकुम्भ की स्मृति में नदी किनारे नीम, पीपल, पाकड़ के पौधों का त्रिवेणी रोपण भी कराएगी। पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि नदियों के पांच किमी. एरिया में भी पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए गंगा, यमुना, राप्ती, सरयू, सोन, चंबल समेत 13 नदियों के आसपास के एरिया को चिह्नित किया जा रहा है।

नदीएरिया (हेक्टेयर में)पौधे (संख्या)
बेतवा3708.155309321
चंबल100160000
छोटी गंडक533.5853600
गंगा4356.137704801
गोमती1557.23356120
हिंडन218.99429014
केन781.061233964
रामगंगा589.19982244
राप्ती1216.151945760
सई1449.43425021
सरयू2341.023935660
सोन708.42950962
यमुना6712.4410988763
कुल24271.741275230

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button