टीएससीटी (TSCT) ने 7 शिक्षकों की बेटियों को दिया कन्यादान चेक, ब्लॉक टीमों का हुआ सम्मान

रायबरेली। टीएससीटी यानि टीचर्स सेल्फ केयर टीम की तरफ वैदिक इंटर कॉलेज में कन्यादान योजना के तहत चेक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें जनपद रायबरेली के सात शिक्षको की बेटियों को 51 -51 हजार रुपए के चेक मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री अंकित शुक्ला और प्रांतीय सचिव बबीता वर्मा व विशिष्ट अतिथि गरिमा पाण्डेय ने आशीर्वाद स्वरुप प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि व प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद, सुनीति सिंह व आशीष बाजपेई ने संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद, प्रदेश महामंत्री सुधेश पांडे व प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव रजक द्वारा स्थापित टीएससीटी व एनएससीटी की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिला संयोजक अनुराग मिश्र व मंडल प्रवक्ता अवध किशोर ने बताया कि टीएससीटी द्वारा अब तक 560 कन्याओं के विवाह में लगभग 3 करोड रुपए आशीर्वाद स्वरुप प्रदान किए जा चुके है। जिला प्रवक्ता अखिलेश चौरसिया व जिला मीडिया प्रभारी/कन्यादान प्रभारी शशांक त्रिवेदी ने बताया की टीएससीटी द्वारा अब तक 576 दिवंगत परिवारों को 254 करोड़ रुपए की मदद की जा चुकी है।
कन्यादान सह प्रभारी व जिला सहसंयोजक हनी गुलाटी व संगीता अग्रहरि द्वारा जानकारी दी गई की कन्यादान योजना के अंतर्गत रायबरेली के 13 शिक्षकों की बेटियों को लगभग सात लाख रुपए आशीर्वाद स्वरुप दिए जा चुके हैं और इसके लिए प्रति कन्या मात्र एक रुपए का सहयोग लिया जाता है।

जिला सलाहकार धीरज श्रीवास्तव जिला सहसंयोजक अमित कुमार सिंह मयंक शुक्ला द्वारा बताया गया कि जल्द ही टीएससीटी द्वारा अपने सदस्यों को, हेल्थ इंश्योरेंस, कम इंटरेस्ट पर होम लोन, एजुकेशन लोन आदि सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर समस्त ब्लॉक टीमों को सम्मानित किया गया जनपद में पहले स्थान पर रहने वाली अमावा टीम दूसरे स्थान पर रहने वाली राही टीम व तीसरे स्थान पर रहने वाली महाराजगंज टीम को सम्मानित किया गया। टीएससीटी रायबरेली को सदैव अपना सहयोग और समर्पण प्रदान करने के लिए जिला सहसंयोजक संगीता अग्रहरि और हनी गुलाटी को टीएससीटी रायबरेली रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शानदार संचालन अमित सिंह के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समस्त ब्लॉक संयोजक जेपी रावत, डॉ आशीष पटेल, सुनील कुमार, विनोद कनौजिया, शशि सिंह, अमरेश सिंह, राकेश सोनकर सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।




