UP

रायबरेली: हरचंदपुर में पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया रावण दहन, नयापुरवा में विकास कार्यों की शुरुआत

रायबरेली। हरचंदपुर क्षेत्र के मोदी मैदान में विजयादशमी पर्व पर विशाल दशहरा मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरचंदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह रहे। उन्होंने गांव के वरिष्ठजनों का सम्मान किया और पत्रकारों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने नयापुरवा गांव की गलियों का भ्रमण करके गांव की गलियों को बनाने का वादा किया और आज से गांव में विकास का कार्य शुरू हो गया।

मोदी मेला मैदान के विशाल दशहरा मेला में पहुँचे पूर्व विधायक राकेश सिंह ने पहले असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण का दहन किया। उन्होंने कहा कि 45 साल से लग रहे मेले में हमें पहली बार आने का मौका मिला है। यह मेला आगे प्रगति करके इसका हम प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने गांव की गलियों का निरीक्षण करने के बाद आज से गलियों के निर्माण का वादा किया और आज से गांव में काम भी लग गया।

इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान किया। विधायक का सम्मान मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय यादव, महामंत्री विनोद रावत, कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव और उपाध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ सन्नी ने किया।

इस मौके पर उन्होंने जगेदव ड्राइवर, राधेश्याम यादव, गया प्रसाद, विनोद, भोला सिंह, मुन्नू सिंह, बबलू भदौरिया, कल्लू, कमल बीडीसी, प्रेम किशोर यादव, राम अवध यादव, बेचू, सती रावत, दास रावत, उदयराज पाल, राजकुमार, विमल, नरेश और शत्रोहन पाल का सम्मान किया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button