UP

एंबुलेंस स्टाफ ने लौटाया 25 हजार और गहनों से भरा बैग

अंबेडकर नगर: 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। प्रसूता को अस्पताल छोड़कर लौटने के बाद एंबुलेंस में सफाई के दौरान मिला बैग, जिसमें करीब 25 हजार रुपये नकद और सोने के गहने थे, कर्मचारियों ने मरीज के परिजनों को सुरक्षित लौटा दिया।

बुधवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसखारी से एक प्रसूता को महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। उसे 102 एंबुलेंस संख्या UP32FG1249 से अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद एंबुलेंस बसखारी लौट आई।

एंबुलेंस लौटने के बाद ईएमटी रामजीवन माली सफाई कर रहे थे, तभी उन्हें एक बैग दिखाई दिया। जांच करने पर उसमें करीब 25 हजार रुपये नकद और सोने के गहने मिले। उन्होंने तुरंत पायलट मनीष को इसकी जानकारी दी।

दोनों कर्मचारियों ने मरीज के तीमारदारों से संपर्क किया। बैग उनके परिवार का होने की पुष्टि होने पर उन्हें बुलाया गया और नकदी व गहने सुरक्षित लौटा दिए गए। परिजनों ने सामान की जांच की और पूरा सामान मिलने पर एंबुलेंस कर्मचारियों का आभार जताया है।

सराहना और सम्‍मान

ईएमटी रामजीवन माली और पायलट मनीष के इस कदम की सराहना हो रही है। सेवा प्रदाता संस्‍था ने दोनो ही कर्मचारियों को कैश प्राइज से सम्‍मानित किया है। 

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button